उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
चिलचिलाती गर्मी और लू में शरीर को हाइड्रेटेड रखने की जरूरत होती है. ऐसे में सत्तू का शरबत न केवल शरीर को प्रोटीन और एनर्जी देता है बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है. यहां हम आपको सत्तू का शरबत बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.भीषण गर्मी और तपती लू के बीच जब शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है तो ऐसे में देसी प्रोटीन शेक कहा जाने वाला सत्तू शरबत आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं. सत्तू की तासीर स्वाभाविक रूप से ठंडी होती है जो पेट की जलन को शांत करने और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है.इसमें मौजूद हाई फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते जिससे यह वजन घटाने वालों के लिए भी आदर्श है. बिना चीनी और बिना किसी भारी मसाले के तैयार यह शरबत न केवल आपको हाइड्रेटेड रखता है बल्कि चिलचिलाती धूप में भी आपको तरोताजा महसूस कराता है.
