उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
केदारनाथ यात्रा 2026 के दृष्टिगत आज 04 मई 2026 को पुलिस बल के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कर्तव्य निर्वहन करने वाले होमगार्ड जवान शिव प्रसाद मलवाल को “𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲” चुना गया है।इन्होने सोनप्रयाग में अपने परिजनों से बिछड़े श्रद्धालुओं को उनसे मिलवाने और श्रद्धालुओं की खोई हुआ सामग्री ढूंढकर वापस करने में सराहनीय भूमिका निभाई।उनके इस सेवाभावी कार्य की पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा प्रशंसा कर उन्हें “𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲” के तौर पर सम्मानित किया गया है।
