उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
भारत में इस बार मई अपेक्षाकृत ठंडा रहने के बावजूद मानसून के संकेत मजबूत होते दिख रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, केरल तट पर मानसून 1 जून के आसपास समय पर पहुंच सकता है. दक्षिण भारत में बढ़ती प्री-मानसून गतिविधियां और ऑस्ट्रेलिया में wet season खत्म होना मानसून की प्रगति के अहम संकेत माने जा रहे हैं।इस साल मई में भारत के बड़े हिस्सों में असामान्य रूप से ठंडक रही है. लेकिन इसके बावजूद एक बहुत अच्छी खबर है. मानसून समय पर आने के सारे संकेत मिल रहे हैं. तमिलनाडु, केरलम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश पहले से शुरू हो चुकी है. और एक बात जो बहुत कम लोग जानते हैं वो यह है कि भारत के मानसून का रास्ता ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया में बारिश का मौसम खत्म होने का सीधा असर भारत के मानसून पर पड़ता है.
