उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
आज दिनांक 15/05/2026 को हैदराबाद से केदारनाथ दर्शन के लिए आई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती प्रमिला देवी भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गईं।परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर 112 टीम के हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल, कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल अनुज ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम की मुस्तैदी से महिला को मात्र 1 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ लिया गया।पुलिस ने बुजुर्ग महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया, जिस पर परिवार ने उत्तराखण्ड पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
