उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनी Liberty Shoes Limited ने अपना 425वां “लिबर्टी मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम” राजपुर रोड, घंटाघर के निकट उद्घाटित किया। इस अवसर पर कंपनी के कंट्री सेल्स हेड रामनाथ वर्मा ने कहा कि लिबर्टी आधुनिक भारत के कदमों के लिए एक विश्वसनीय ब्रांड बन चुका है। उन्होंने बताया कि कंपनी की उत्पादन इकाइयाँ करनाल, देहरादून, रुड़की और पांवटा साहिब समेत कई शहरों में संचालित हैं, जहाँ प्रतिदिन 50 हजार से अधिक जूतों का निर्माण होता है। कंपनी के देशभर में 425 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम, 225 वितरक और 10 हजार से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स हैं। इस दौरान “मेरा जूता हिंदुस्तानी” अभियान का भी उल्लेख किया गया, जिसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। शोरूम संचालकों शलभ गोयल और संदीप वर्मा ने कहा कि लिबर्टी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए स्टाइल, कम्फर्ट और वैल्यू फॉर मनी वाले उत्पाद उपलब्ध करा रहा है।
