उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। देर शाम सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया।उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शनिवार की देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं, 10 पीसीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में आईएएस आशीष चौहान का भी नाम सामने आया है। उन्हें देहरादून का नया डीएम बनाया गया है। वे देहरादून डीएम सविन बंसल की जगह लेंगे। वहीं, गढ़वाल मंडल के नए आयुक्त के तौर पर आनंद स्वरूप की नियुक्ति की गई है।स्वास्थ्य सचिव और नागरिक उड्डयन सचिव के पद पर विनय शंकर पांडे की नियुक्ति की गई है। बागेश्वर में आकांक्षा कोंडे की जगह अपूर्वा पांडेय को नया डीएम बनाया गया है। बीपीआरसी पुरुषोत्तम उच्च शिक्षा सचिव बनाए गए हैं। वहीं, डॉ. रंजीत कुमार से उच्च शिक्षा सचिव का कार्यभार ले लिया गया है।देहरादून डीएम बने सचिव, नियोजन,देहरादून डीएम सविन बंसल को हटा दिया गया है। उन्हें सचिव नियोजन बनाया गया है। सविन बंसल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, 2014 बैच के आईएएस संजय कुमार को समाज कल्याण निदेशक, हल्द्वानी बनाया गया है। देहरादून डीएम के पद पर आशीष चौहान को बैठाया गया है। आशीष चौहान 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।परिवहन निगम में भेजे गए अनिल गर्ब्याल,उत्तराखंड सरकार ने 10 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पौड़ी के अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल को हटाकर परिवहन निगम में अपर महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं, सुनील सिंह अपर सचिव गृह विभाग बनाए गए हैं।
