उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गर्मियों के मौसम में हर कोई नींबू पानी और लस्सी जैसी चीजें पीता है लेकिन शरीर को अंदर से ठंडा रखने और तुरंत एनर्जी देने में जौ का शरबत बहुत ही बेहतरीन है. यह न सिर्फ बेहद रिफ्रेशिंग है बल्कि सेहत का खजाना भी है जो पेट की गर्मी और डिहाइड्रेशन को मिनटों में दूर करता है.मई की चिलचिलाती धूप, रिकॉर्डतोड़ गर्मी और थपेड़े मारती लू ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब जैसे पूरे उत्तर भारत को भट्टी की तरह तपा दिया है. इस जानलेवा हीटवेव में शरीर की एनर्जी मानो पूरी तरह निचोड़ जाती है. ऐसे में बाजार में मिलने वाली महंगी, केमिकल और शुगर से भरी कोल्ड ड्रिंक्स शरीर को राहत देने के बजाय और नुकसान पहुंचाती हैं.
