उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
दैनिक भास्कर परिवार एवं स्व. सुभद्रा बडोला नारी शक्ति ट्रस्ट की और से “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” भव्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों,विभिन्न स्कूल के प्रतिभाशाली बचों,एवं बन आरक्षियों, स्वास्थ विभाग ,नगर निगम, आंगनबाड़ी के कर्मचारियों, को सम्मानित किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,इस कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के तौर पर पर्यटन विभाग की अधिकारी सीमा नौटियाल, एवं अरुणा शर्मा वरिष्ठ समाज सेवी रहीं, उन्होंने कहा दैनिक भास्कर देश का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला समाचार पत्र है, निर्भीकता,और निष्पक्ष सभी समाचार प्रकाशित करता है,कार्यक्रम की सहराना करते हुए समाज सेवी अरुणा शर्मा ने कहा इस कार्यक्रम से समाज मैं एक अच्छा संदेश जाएगा,एवं इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर समाज मैं जागरूकता हेतु होने चाहिए,इसी क्रम में दैनिक भास्कर एवं सुभद्रा बडोला नारी शक्ति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

