उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
भुने चने सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं और हल्की भूख लगने पर लोग इन्हें स्नैक के तौर पर खाना पसंद करते हैं. आज हम आपको घर पर बाजार जैसे कुरकुरे भुने चने बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से मिनटों में तैयार कर सकते हैं.भुने चने सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और कई जरूरी विटामिन्स से भरपूर यह सुपरफूड शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करता है. यही वजह है कि कई लोग इसे हेल्दी स्नैक के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं. भुने चने न सिर्फ भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, बल्कि डाइजेशन सिस्टम को भी बेहतर बनाए रखते हैं.
