उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आज दिनांक 14 जून 2026 को थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14 बोतल ‘Solmat Black Special Whisky’ शराब बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान गोपाल जाट (उम्र 52 वर्ष), पुत्र नानूराम जाट, निवासी जिला भीलवाड़ा, राजस्थान (हाल निवासी मनसूना, ऊखीमठ) के रूप में हुई है। जिसके विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद माल को सील कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम का विवरण:
1- उपनिरीक्षक पूजा रावत
2- आरक्षी राकेश कुमार
3- आरक्षी अंकित
