उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल मुस्तैद,
अफवाह फैलाने वालों और परीक्षा प्रभावित करने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर,
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज दिनांक 14.06.2026 को आयोजित उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की लिखित परीक्षा को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी 16 परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समस्त पुलिस बल को पूर्व में ब्रीफ कर ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल एवं जोनल पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित प्रधानाचार्यों, परीक्षा केन्द्र प्रभारियों (व्यवस्थापकों), आयोग के प्रतिनिधियों व सुरक्षा में लगे पुलिस बल के साथ संवाद स्थापित किया तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने सभी पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
