उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
IRCTC के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि राजधानी/शताब्दी/दुरंतो ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों की ट्रेन दो घंटे या उससे अधिक लेट हो जाती है तो वे मुफ्त भोजन और पैकेज्ड पेयजल पाने के हकदार होते हैं। इसमें नाश्ता /लंच/डिनर/चाय/स्नैक्स शामिल हो सकते हैं। यह सुविधा केवल उन्हीं यात्रियों को दी जाती है जिनके टिकट किराए में कैटरिंग शुल्क शामिल होता है।
