उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
जयपुर (राजस्थान) में पिछले हफ्ते गिरफ्तार 38-वर्षीय बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा, जैश-ए-मोहम्मद के एक सीनियर कमांडर से शादी करने के लिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जाने वाली थी। यह कमांडर आतंकी मसूद अज़हर का करीबी सहयोगी माना जाता है। बकौल महिला, पहलगाम हमले के बाद उसने सोशल मीडिया पर आतंकवादियों को खोजना शुरू किया और कुछ से संपर्क भी किया।
