उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आज हम आपको घर पर गेहूं के आटे से बेकरी जैसी सॉफ्ट और फूली हुई ब्रेड बनाने का आसान तरीका बताएंगे. खास बात यह है कि आप इसे बिना ओवन के भी प्रेशर कुकर में बेहद आसानी से बना सकते हैं.चाय के साथ सुबह-सुबह टोस्ट खाना हो या बच्चों का पसंदीदा सैंडविच बनाना, ब्रेड आज हमारे किचन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. हालांकि, बाजार में मिलने वाली ब्रेड में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स और मैदे का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए सही नहीं है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही बेकरी जैसी सॉफ्ट, फूली हुई और ताजा ब्रेड बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ओवन की भी जरूरत पड़ेगी. आप इसे अपने किचन के नॉर्मल कुकर में आसानी से बना सकते हैं.आइए जानते हैं कि बिना मैदा और ओवन के गेहूं के आटे से बेकरी स्टाइल ब्रेड कैसे बनाई जा सकती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
