उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
उत्तराखंड राजभवन में इतिहास, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला. राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् डॉ. गिरीश रंजन तिवारी की नैनीताल और राजभवन की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया. साथ ही एआई आधारित हेरिटेज एवं टूरिज्म एप लॉन्च कर विरासत को डिजिटल रूप से नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल की.उत्तराखंड राजभवन में गुरुवार को इतिहास, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिला. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पूर्व विभागाध्यक्ष (डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल) डॉ. गिरीश रंजन तिवारी की पुस्तक ‘अतीत से वर्तमान तक: नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ का विमोचन किया.इसके साथ ही सिद्धार्थ माधव द्वारा विकसित एआई आधारित हेरिटेज एवं टूरिज्म एप का भी लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक नैनीताल और राजभवन की ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण दस्तावेज है. वहीं एआई आधारित एप आधुनिक तकनीक के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की अभिनव पहल है.
