उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।एक जुलाई बुधवार से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देहरादून एयरपोर्ट जौलीग्रांट के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है।
विमान में आए नोएडा से 25 यात्री
जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश सीएस नेगी ने बताया कि बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस का 32 सीटर विमान नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 8:18 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में नोएडा से 25 यात्री आए। वहीं देहरादून एयरपोर्ट से रात 8.47 बजे नोएडा एयरपोर्ट के लिए विमान में उड़ान भरी। यहां नोएडा जाने वाले आठ यात्री थे।उन्होंने बताया कि यह उड़ान प्रतिदिन संचालित होगी। इसका समय नोएडा से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने का रात 8.10 बजे और यहां से नोएडा जाने का रात 8.30 बजे है। उन्होंने बताया कि देहरादून और नोएडा के बीच यह हवाई सेवा शुरू होने से नोएडा में कार्य करने वाले कार्मिकों, अधिकारियों, उद्योगपति और पर्यटकों को और यहां से जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
