उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बहुचर्चित मामले में प्रशासन आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ऐसे दो मकानों की पहचान की है, जहां नियमों का उल्लंघन हुआ है। लवकुश मिश्रा के शहादतगंज स्थित मकान और अनुकल्प मिश्रा के कौशलपुरी स्थित मकान पर कार्रवाई हो सकती है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इस बारे में लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस भी जारी किया है। इसी बीच चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। गुरुवार को ट्रस्टी डा. अनिल मिश्रा से मंदिर के एक बंद कमरे में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने पूछताछ की, वहीं आमंत्रित ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव से भी सवाल किए गए।इससे पहले रविवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से करीब तीन घंटे पूछताछ हुई थी। अब उनके बयानों का मिलान करने और आरोपियों लवकुश मिश्रा व अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। उधर, गुरुवार सुबह पौने 12 बजे अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील सडक़ पर उतर आए। उन्होंने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर नारेबाजी की। सिविल लाइन चौकी जाकर उन तीनों समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत भी दी गई है। बता दें कि चोरी का मामला पहली बार सात जून को सामने आया था। यूपी सरकार ने 13 जून को एसआईटी बनाई। 25 जून को एफआईआर हुई। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डा. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।आरोपी अविनाश शुक्ला 24 घंटे के रिमांड परअयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के चर्चित मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की पुलिस रिमांड अदालत ने मंजूर कर ली है। मामले के विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी ने 48 घंटे की रिमांड का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने 24 घंटे की रिमांड स्वीकृत की। अब तक गिरफ्तार आठों आरोपियों में सबसे अधिक बरामदगी अविनाश शुक्ला के पास से हुई है। उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए नकद, 1121 अमरीकी डॉलर तथा सोने के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं।
