उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
बिज़नेस इनसाइडर के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट छंटनी का शिकार हुए कर्मचारियों को 39 हफ्तों (करीब 9 महीने) तक के बेसिक वेतन के बराबर सेवरेंस पे देगी। सीनियरिटी/कंपनी में सेवा अवधि के आधार पर अमेरिकी कर्मचारियों के लिए इसमें कम-से-कम 60 दिनों के बेसिक वेतन का भुगतान शामिल है। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में 4,800 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है।
