उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू होने जा रही है।प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को शिलान्यास होगा। यूनिवर्सिटी में इसी दिन से कक्षाएं भी शुरू होंगी। यह कहना है खेल मंत्री रेखा आर्या का।खेल मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शिलान्यास करेंगे। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में यूनिवर्सिटी शुरू होने जा रही है। पहले सत्र में इसमें बीएससी स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म सहित कुछ अन्य पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है।
