उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
दिनेशपुर में मटकोटा मार्ग पर चन्दनगढ़ के पास स्कूटी सवार महिला को बचाने के प्रयास में एक छोटा हाथी वाहन नदी में गिर गया। गनीमत रही कि चालक अमित कुमार सुरक्षित बच गया, जबकि हेल्पर ने छलांग लगाकर जान बचाई। वाहन में कई कुंतल शीशा भरा हुआ था।दिनेशपुर। गदरपुर मटकोटा मार्ग पर चन्दनगढ़ के पास स्कूटी सवार महिला को बचाने के चक्कर में माल से भरा छोटा हाथी वाहन नदी में जा गिरा। गनीमत रही इस दौरान चालक सुरक्षित बच गया । शुक्रवार देर सायं एक छोटा हाथी वाहन माल भरकर मुरादाबाद से जयनगर की ओर जा रहा था। मटकोटा मार्ग पर चन्दनगढ़ गांव के पास स्कूटी सवार महिला वाहन के सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक मुरादाबाद निवासी अमित कुमार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिससे वाहन नदी में जा गिरा। जबकि हेल्पर खतरे को देखते हुए छलांग लगा दी देखते ही देखते गाड़ी पानी मे डूब गई।चालक भी बाहर निकल आया। उसे मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। गाड़ी में कई कुंतल शीशा भरा हुआ था। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया मामले की कोई जानकारी दिनेशपुर थाने में नहीं दी गई।
