उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
डोईवाला/ऋषिकेश। ऋषिकेश भनियावाला राजमार्ग पर प्रस्तावित राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए 7 मोड ऋषिकेश पर हो रहे वृक्ष कटान के विरोध में , उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री जतिन सिंह चौहान, उक्रांद कि शीर्ष महिला नेत्री प्रमिला रावत,उत्तराखंड क्रांति दल के डोईवाला विधानसभा से डॉ. सौम्या चौधरी, उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखंड के उप जंगलों और प्राकृतिक धरोहर को बचाने की मांग बुलंद की गई, आंदोलनकारियों ने कहा कि विकास के नाम पर अंधाधुंध वृक्षों की कटाई किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और राज्य की जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उक्रांद का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने केंद्रीय सचिव डॉ. सौम्या चौधरी, महिला नेत्री प्रमिला रावत, युवा उक्रांद के देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री जतिन सिंह चौहान सहित युवा उक्रांद के कही कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कई आंदोलनकारियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल वृक्षों को बचाने का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित रखने का जनआंदोलन है।
