उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली अगस्त्यमुनि अन्तर्गत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त भूपेंद्र कुमार पुत्र स्व. श्री गिरधारी लाल, निवासी कमसाल जिला रुद्रप्रयाग के कब्जे से 15 बोतल सोलमेट ब्लैक ओरिजिनल व्हिस्की बरामद हुई। इस सम्बन्ध में कोतवाली अगस्त्यमुनि पर मु.अ.स. 31/2026 और आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
