उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पंजाब में चल रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गजनों को श्रीदरबार साहिब और श्रीआनंदपुर साहिब की यात्रा पहले से ही कराई जाती है। अब अगस्त से 3 नए रूट जुड़ जाएंगे।क्या आप ऋषिकेश, हरिद्वार, मथुरा-वृंदावन या खाटू श्याम जी जाना चाहते हैं? लेकिन पैसों की तंगी के चलते आपका सपना दम तोड़ दे रहा है? तो बता दें कि पंजाब सरकार बुजुर्गों को मुफ्त में यात्रा करने, दर्शन कराने और रहने-खाने की पूरी व्यवस्था कर रही है। पंजाब सरकार की ‘मुफ्त तीर्थ यात्रा’ योजना में अब 3 नए रूट्स जोड़े जा रहे हैं।आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुफ्त ‘ तीर्थ यात्रा योजना ‘ के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए तीन नए धार्मिक रूट शुरू किए जाएंगे। इनमें खाटू श्याम जी-सालासर, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इन नए रूट्स के लिए रजिस्ट्रेशन अगस्त महीने से शुरू होगा।1.5 लाख श्रद्धालुओं को मुफ्त तीर्थ यात्रा
राज्य सरकार करीब 1.5 लाख श्रद्धालुओं को मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत यात्रियों के लिए एसी बस, ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा खर्च सरकार उठाती है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को श्रीदरबार साहिब और श्रीआनंदपुर साहिब की यात्रा कराई जाती थी। अब धार्मिक स्थलों की संख्या बढ़ाकर अधिक लोगों को इसका लाभ देने की कोशिश की जा रही है।
मावां धीयां सत्कार योजना का पैसा कब आएगा
महिलाओं के लिए चलाई जा रही आर्थिक सहायता योजना का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जिन महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन अभी तक उनके खाते में राशि नहीं पहुंची है। उन्हें 1 अगस्त को एक साथ बकाया राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं को अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी।मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए पात्रता,पंजाब के वो स्थायी नागरिक, जिनकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है,पिछले 3 साल में पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा योजना का लाभ न लिया हो,यात्रा करने के लिए मेडिकली फिट होने चाहिए, इसके लिए सर्टिफिकेट की जरूरत होगी,बीपीएल परिवार या गरीब परिवार के बुजुर्ग,आधार कार्ड जिसमें पंजाब का पता हो!
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन कैसे करें
मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए पंजाब सरकार के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। आप चाहें तो जिला मुख्यालय जाकर वहां से आवेदन फॉर्म लेकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको मेडिकल सर्टिफिकेट, पंजाब का आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।
