उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देश के पश्चिमी इलाके में खतरनाक बारिश के बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 25जुलाई के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक 25 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। लोगों को इस दौरान बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार आईएमडी का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो बुरी तरह परेशानी में फंस सकते हैं। वहीं, पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान के कहर से पेड़-पौधे जड़ से उखड़ सकते हैं।कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। मछुआरों और किसानों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। वहीं, ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में बन रहा है। इसके अलावा कम दबाव वाला क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि 25 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। इसके अलावा हम जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे…
