उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पद्मश्री से सम्मानित तमिलनाडु के पालम कल्याणसुंदरम की समाजसेवा की कहानी वायरल हो रही है। 20 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आने-जाने वाले पालम ने कॉलेज लाइब्रेरियन की नौकरी मिलने के बाद 35-साल तक प्रतिमाह अपनी सैलरी गरीबों-अनाथों को दान की। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने ₹10-लाख पेंशन, पैतृक संपत्ति और अमेरिकन ऑर्गनाइज़ेशन से मिली ₹30 करोड़ की राशि भी दान की थी।
