उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
नीट-यूजी 2026 में 720 में 659 अंक और 99.5 पर्सेटाइल हासिल करने वाले आदित्य ने सफलता के टिप्स बताए हैं। AIR 946 लाने वाले आदित्य ने पेपर की तैयारी के लिए NCERT की किताबों, रिविज़न, मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न-पत्रों के अभ्यास को बेहद ज़रूरी बताया है। उन्होंने कहा कि अनुशासन/सकारात्मक सोच ही आपको लक्ष्य तक पहुंचाते हैं।
