उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
ऋषिकेश का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में कैफे, पिज्जा और बर्गर की तस्वीर उभरती है. लेकिन अगर आप इस शहर के असली स्वाद से रूबरू होना चाहते हैं, तो यहां के पहाड़ी व्यंजन जरूर चखें. गढ़वाल और कुमाऊं की पारंपरिक डिशेज न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति की भी झलक दिखाती हैं.कोयल घाटी से वीरभद्र टीएचडीसी की ओर जाते समय गंगा किनारे स्थित जल एंड जलेबी उन लोगों के लिए शानदार जगह है जो उत्तराखंड का असली स्वाद चखना चाहते हैं. यहां की पहाड़ी थाली सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. खास बात यह है कि एक ही थाली में आपको कुमाऊं और गढ़वाल, दोनों क्षेत्रों की पारंपरिक डिशेज का स्वाद मिलता है.मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, फाणु, चैंसू, काफुली और दूसरी लोकल डिशेज यहां बड़े ही पारंपरिक अंदाज में परोसी जाती हैं. अगर आप ऋषिकेश घूमने आए हैं और पिज्जा-बर्गर से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेस्टोरेंट आपकी फूड लिस्ट में जरूर होना चाहिए.राम झूला रोड पर जानकी झूला के पास स्थित 5 States अपनी अलग-अलग राज्यों की थाली के लिए काफी मशहूर है. हालांकि यहां मिलने वाली पहाड़ी थाली भी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है. यहां का स्वाद घर के खाने जैसा लगता है, इसलिए पर्यटक ही नहीं बल्कि स्थानीय लोग भी बार-बार यहां आना पसंद करते हैं.इस थाली में उत्तराखंड की कई पारंपरिक डिशेज परोसी जाती हैं, जिनका स्वाद आपको पहाड़ों की याद दिला देगा. अगर आप एक ही जगह पर सादा, स्वादिष्ट और असली पहाड़ी खाना खाना चाहते हैं, तो 5 States आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.लक्ष्मण झूला के पास स्थित मस्ताना मुसाफिर उन रेस्टोरेंट्स में शामिल है, जहां पहाड़ी खाने का असली स्वाद महसूस किया जा सकता है. यहां की रेसिपी में गढ़वाल के पारंपरिक फ्लेवर साफ नजर आते हैं. यही वजह है कि यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी लोकल फूड का अनुभव लेने पहुंचते हैं.यहां के मेन्यू में कई ऐसी डिशेज मिलती हैं जो उत्तराखंड की संस्कृति और खानपान को करीब से दिखाती हैं. शांत माहौल, स्वादिष्ट खाना और पहाड़ी मेहमाननवाजी इस जगह को खास बना देते हैं. अगर आप ऋषिकेश में लोकल जायका तलाश रहे हैं, तो यहां जरूर जाएं.त्रिवेणी घाट के पास हरिद्वार रोड पर स्थित गढ़ भोज ऋषिकेश में पहाड़ी खाने के लिए एक लोकप्रिय नाम है. यहां का मेन्यू पूरी तरह उत्तराखंड के पारंपरिक स्वाद से प्रेरित है. स्थानीय मसालों और देसी तरीके से तैयार किए गए व्यंजन लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देते हैं.गढ़ भोज में मिलने वाली पहाड़ी थाली में कई पारंपरिक व्यंजन शामिल होते हैं, जो गढ़वाल के असली स्वाद का अनुभव कराते हैं. अगर आप ऋषिकेश की यात्रा के दौरान स्थानीय खानपान को करीब से जानना चाहते हैं, तो यह रेस्टोरेंट आपकी फूड लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए.
