उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग (चौकी जखोली) पुलिस द्वारा ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग करने, गाली-गलौज करने व लोक शांति भंग करने वाले एक अभियुक्त को धारा 170, 126, 135 एवं 135(3) बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार किया गया है, दिनांक 30 जुलाई 2026 की सांयकाल डायल 112 के माध्यम से स्थानीय निवासियों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कपणियां निवासी बिरेन्द्र सिंह अत्यधिक शराब के नशे में हल्ला-गुल्ला कर रहा है तथा आसपास के लोगों से गाली-गलौज कर मारपीट पर आमादा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम (अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, आरक्षी संजय कुमार एवं आरक्षी सुनील प्रकाश) ने अभियुक्त को समझाने का काफी प्रयास किया, परंतु वह नहीं माना और जान से मारने की धमकी देते हुए आक्रामक हो गया।मौके पर लोक शांति भंग होने तथा किसी संज्ञेय अपराध की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बिरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. श्री राजपाल सिंह निवासी ग्राम कपणियां, रुद्रप्रयाग) को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरान्त उसे माननीय न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट (जखोली) के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस अपील करती है किसार्वजनिक स्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शान्ति व सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस (डायल 112) को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
