उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
हरिद्वार से हरियाणा के नाहरी तक 200 किमी की कांवड़ यात्रा पर निकले मनजीत दहिया आस्था के साथ फिटनेस का संदेश दे रहे हैं. यात्रा के दौरान रास्ते में रुककर एक बार में 3500 सपाटे लगाने वाले मनजीत युवाओं को नशे से दूर रहकर बेहतर स्वास्थ्य और सेहत पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कहीं कांवड़ में जिम नजर आ रहा है तो कहीं महादेव की भव्य झांकी. लेकिन बागपत की सड़कों से गुजर रही एक कांवड़ ऐसी है, जिसने आस्था के साथ-साथ फिटनेस का संदेश भी दे दिया है. लंबे बाल, चेहरे पर जोश और शरीर में गजब की ऊर्जा… यह नौजवान रास्ते में रुकता है और फिर शुरू हो जाते हैं उसके ‘सपाटे’. एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 3500 सपाटे! हरिद्वार से हरियाणा के नाहरी तक 200 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी कांवड़ यात्रा में मनजीत का यह अंदाज लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है.
