उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
देहरादून उत्तराखंड के प्रख्यात समाजसेवी मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) को स्वास्थ्य और समाजसेवा के में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने के लिए और लोगों को प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दोहरा सम्मान प्राप्त करके उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ाया है। डॉ. पवन शर्मा को “डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम इंस्पिरेशनल ऑफ ह्यूमेनिटि अवार्ड” और “इंस्पिरेशनल पीपुल ऑफ इंडिया अवार्ड” के दोहरे सम्मान से देहरादून में सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि वे अपने स्तर से जितना अधिक हो सके स्वास्थ्य और समाजसेवा के माध्यम से लोगों में जागरूकता के कार्यक्रम करते रहेंगे और लोगों का उत्साहवर्धन करने के प्रयासों में निरंतर कार्यरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी सितंबर माह को आत्महत्या निषेध माह की तरह से मनाया जाता है, और इसकी जागरूकता के लिए कई कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता और बचाव के लिए सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर एडवोकेट कुलदीप भारद्वाज, एडवोकेट राहुल भाटिया, एडवोकेट विजेन्द्र नेगी, एडवोकेट पूनम, एडवोकेट जयन्ती तिवारी, एडवोकेट पूनम पाल, एडवोकेट प्रीति जोशी, एडवोकेट राजेन्द्र नेगी, डॉ. जी. एस चैहान भी उपस्थित रहे।
