उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए NHAI 716 करोड़ रुपये की लागत से 12 किलोमीटर लंबा 4-लेन ग्रीनफील्ड बाईपास बना रहा है. मसूरी, विकासनगर और पांवटा साहिब तक जाना आसान होगा.उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है. NHAI देहरादून के जाम को कम करने के लिए 12 किलोमीटर लंबा बाईपास बना रहा है. यह एक ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड बाईपास होगा, जो करीब 716 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. यह बाईपास सीधे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. इस बाईपास के पूरे होने के बाद दिल्ली-एनसीआर की तरफ से आने वाले वाहन बिना देहरादून शहर में दाखिल हुए आगे जा सकेंगे.
