उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
*लग्वाल गाँव में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति का दिया संदेश*
नई टिहरी से (सुरेंद्रप्रसादभट्ट)
एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराध, महिला अपराध एवं नशे के विरुद्ध लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।इसी क्रम में दिनांक 23 अगस्त 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कैम्पटी पुलिस द्वारा ग्राम लग्वाल गाँव, पट्टी छैज्यूला के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, महिलाएं, युवा एवं ग्रामीण शामिल हुए। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर ठगी के नए तरीकों, OTP/PIN/CVV साझा न करने, संदिग्ध लिंक से बचने तथा फर्जी KYC/बैंक कॉल से सतर्क रहने की जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि ठगी की रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई में मदद मिल सके।महिलाओं को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा एवं सोशल मीडिया अपराधों के प्रति जागरूक किया गया, जबकि युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशे से दूर रहने तथा नशे की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
टिहरी पुलिस की अपील:
साइबर अपराध, महिला अपराध अथवा नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
