उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गजा(टिहरी), शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन को लेकर शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाई स्कूल गजा में अभिभावकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया, आयोजित समीक्षा बैठक में कक्षा 09 व 10 के सभी अभिभावकों के साथ चर्चा की गई ।बैठक का संचालन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती ने बताया कि विद्यालय का हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाफल शत प्रतिशत रहने के साथ ही छात्र छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है । अभिभावक व शिक्षक दोनों प्रयास करेंगे तो आगे भी बेहतर परिणाम मिलेंगे, उन्होंने कहा कि छात्रों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए अभिभावकों का सहयोग जरुरी है, घर, समाज व वातावरण का प्रभाव भी विद्यार्थियों पर पड़ता है । इसलिए जो विद्यार्थी कुछ बेहतर स्थिति मे परिणाम नहीं दे पा रहे हैं उन पर कभी से प्रयास करना है, अभिभावक संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हम अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि छात्र छात्राओं को घर मे पूरा समय देकर उनको स्नेहपूर्ण वातावरण में पढाई की ओर प्रेरित किया जाय, प्रत्येक मासिक परीक्षा के बाद अपने बच्चों का मूल्यांकन भी करना चाहिए, समीक्षा बैठक में अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे ।बैठक में शिक्षक प्रदीप कैंतुरा, प्रदीप सिंह, मनोज जुयाल, ज्योति उनियाल, ललित डोभाल, श्रीमती नीनू खाती, जयपाल पयाल, ने भी अपने विचार रखे, शिक्षकों ने होमवर्क, कक्षानुसार पूरी पठनपाठन सामग्री, शत प्रतिशत उपस्थिति, घर मे टाइम टेबल बनाने, स्वच्छता, घर में पढाई के लिए समय निर्धारित करने, सहित कई अन्य सुझाव दिए, बैठक का समापन करते हुए उप प्रधानाचार्य ललित सेमवाल ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
