उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तरकाशी, सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदना, सामाजिक न्याय तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गये सकारात्मक कार्यों के लिए जनपद के डॉ. चंद्र लाल भारती को ‘राष्ट्र रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।डॉ. चंद्र लाल भारती वर्तमान में लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार में सिविल इंजीनियर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह जनपद केनौगांव विकासखंड के ग्राम ब्यांली, पट्टी बनाल के मूल निवासी हैं और वर्तमान में दून के कुआंवाला निवास कर रहे हैं । ग्रामीण ष परिवेश में पले बढ़े डा. भारती ने अपनी मेहनत, संघर्ष और सामाजिक प्रतिबद्धता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके सम्मान की सूचना से ग्राम ब्यांली सहित नौगांव क्षेत्र और पूरे उत्तरकाशी जनपद में हर्ष का माहौल है।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भारती ने कहा कि ‘राष्ट्र रत्न सम्मान’ उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन लोगों के संघर्ष और प्रयासों का सम्मान है, जो समानता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं और यह सम्मान उन्हें सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा। वहीं डॉ. चंद्र लाल भारती को राष्ट्र रत्न सम्मान 2026 मिलने पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया ।
