उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, नगर निगम देहरादून के द्वारा नेशनल क्लीन एयर पाल्यूशन योजना (एनसीएपी)के तहत स्वच्छ वायु जागरूकता प्रोग्राम एवं स्वच्छ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । नगर निगम का उद्देश्य देहरादून शहर के लोगों को स्वच्छता एवं स्वच्छ वायु के प्रति जागरूक करना है जैसा कि हम देख रहे हैं कि देश के कहीं शहरों का एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। इसलिए नगर निगम देहरादून द्वारा भी यह अभियान चलाया चलाया जा रहा है । संस्था शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एवम ह्यूमन रिसोर्स सोसाइटी देहरादून को एयर पाल्यूशन वीक एवं बर्न कैलोरीज़ नो फ्यूल थीम का कार्य सौंपा गया है।संस्था द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बच्चों , टीचरों, एवं कम्युनिटीज को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वायु जागरूकता प्रोग्राम चलाया जा रहा है, जिसमें एयर क्वालिटी इंप्रूवमेंट, एयर क्वालिटी मैनेजमेंट एक्सपर्ट, डॉक्यूमेंट स्क्रीनिंग,मास कैंपेन रैली, साइकिल रैली, इत्यादि एक्टिविटी शामिल है । इस मौके पर महापौर सौरभ थपलियाल के साथ निगम के कर्मचारी और अधिकारी तथा शिक्षकगण मौजूद रहे।
