उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तरकाशी। शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त विकासखंडों में ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशान आर्य ने शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। शिविरों का,आयोजन 22 सितंबर से शुरू होगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर को विकासखंड परिसर भटवाड़ी, 24 सितंबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर चिन्यालीसौड़, 3 अक्टूबर को विकासखंड परिसर डुंडा, 13 अक्टूबर को विकासखंड परिसर मोरी, 14 अक्टूबर को तहसील परिसर पुरोला तथा 17 अक्टूबर को विकासखंड परिसर नौगांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। सेवा सेतु अभियान’ के तहत आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कहा कि शिविरों में दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए कैंप, आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए आधार कैंप, स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श के लिए स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही सभी विभाग स्थल लगाकर आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।डीएम ने कहा कि जनपद में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम छोर तक के पात्र व्यक्ति तक पहुंचना है।
