उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
डीएम ने जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य सम्पन्न करने के कार्मिको को दिए निर्देश
उत्तरकाशी। द्वितीय चरण की जनगणना के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है। समापन अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने चार्ज अधिकारियों, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और जनगणना लिपिकों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए है ।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के लिए प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करना कार्मिकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से भी जनगणना कार्य में कार्मिकों को सहयोग देने की अपील की है।प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रगणकों को घर-घर जाकर नागरिकों से पूछे जाने वाले निर्धारित प्रश्नों की जानकारी दी गई। बताया गया कि नागरिकों की ओर से दी गई जानकारी को सही ढंग से दर्ज किया जाना जरूरी है। ताकि कोई परिवार या दूरस्थ क्षेत्र जनगणना कार्य से छूटने न पाए। प्रशिक्षण में सीएमएमएस पोर्टल एवं डिजिटल प्रक्रिया के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने, डाटा अपडेट करने तथा कार्य की प्रगति से संबंधित प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई तथा उसके अनुसार ही जनगणना कार्य को सपन्न कराने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक एवं जिला समन्वयक उत्तरकाशी ध्रुवेन्द्र कुमार वर्मा तथा जिला समन्वयक टिहरी पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
