उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
केंद्रीय सैनिक प्रकोप द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय उपाध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला, प्रभारी गढ़वाल मंडल एवं सूबे मेजर महिपाल सिंह पुंडीर, अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में उत्तराखंड के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं जागरूक महान हस्तियो एवं सैन्य सेवा से निवृत कई वरिष्ठ अधिकारीयो सहित सैंकड़ों लोगों को उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता दी गई। कार्यक्रम पहाड़ के गांधी स्व० इन्द्रमणि बड़ौनी जी की याद कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया।सदस्यता ग्रहण समारोह में यूकेडी से चुनाव लड़ने वाले कई दावेदार, अनुशासन समिति केंद्रीय अध्यक्ष राकेश सेमवाल कार्यक्रम के संयोजक बिक्रम सिंह नेगी सभी ने अपने विचार रखे। और दल को मजबूत करने की बात कही। दल में लगातार बुद्धिजीवी, ईमानदार, स्वच्छ छवि और कर्मठ लोगों का जुड़ना उत्तराखंड के विकास के लिए शुभ संकेत है। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में दल के नेता देव चंद उत्तराखंडी श्रीमती मीनाक्षी घील्डियाल , कैप्टन चंद्र मोहन गाड़िया, केंद्रीय महामंत्री , श्रीमती संगीता बहुगुणा उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, वीर सिंह पवार, राजेंद्र रावत, हरेंद्र सिंह भंडारी, हीरा सिंह फर्शवान, डॉ सौम्य चौधरी, सूबेदार भरत सिंह राणा, आनंद सिंह राणा, कर्नल सुनील चौहान आदि अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
