उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
सरकार ने 1 अक्टूबर से घरेलू LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया है. यह कदम सब्सिडी वाले सिलेंडरों का लाभ केवल पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है.घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर से सिलेंडर बुकिंग से जुड़ा अहम नियम बदलने जा रहा है. सरकार ने शनिवार को कहा कि रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर लागू सब्सिडी के साथ LPG रिफिल बुक करने के लिए उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करना होगा. सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का लाभ केवल पात्र परिवारों तक पहुंचे.
