उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
समस्याओं एवं सुझावों को सुना, नशा, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को जागरूक किया
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस ने सामुदायिक सहभागिता और जनजागरूकता के माध्यम से सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अगोड़ा गांव में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।कोतवाली मनेरी पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार की अध्यक्षता में दूरस्थ गांव अगोड़ा में ‘पुलिस की चौपाल हुई,जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा अपने स्तर से निराकरण का भरोसा दिया।चौपाल में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी, सुश्री शॉलिनी नेगी ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नशे के विरुद्ध पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।सीओ उत्तरकाशी ने ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ओटीपी, पिन, पासवर्ड, बैंकिंग विवरण व अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की हिदायत दी गई। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 की उपयोगिता के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने तथा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति अपना व्यवहार संवेदनशील एवं सभ्य के साथ ही ग कानून एवं पुलिस व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग की अपील भी की।चौपाल में पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, महिला संबंधी अपराधों से बचाव तथा उनके अधिकारों व कानूनों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किय। आपात स्थिति में डायल-112 का उपयोग करने की जानकारी दी गई। नशा उन्मूलन से संबंधित जागरूकता पेम्पलेट्स का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्दीपक नौटियाल, वाचक श्री कोमल सिंह रावत, एएसआई संजय बिष्ट सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
