
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
*अपरान्ह एवं सांयकाल में प्रमुख मार्गों के साथ होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर की गई चेकिंग।*
जनपद रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अपरान्ह एवं सांयकाल में पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, होटल-ढाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग कर सतर्कता बरती गई।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच करने के साथ ही वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। विशेष रूप से शराब अथवा अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर नजर रखी गई, ताकि नशे में वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।इसके अतिरिक्त होटल-ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी चेकिंग की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलाने, अनावश्यक हुड़दंग करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक चालानी एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।रुद्रप्रयाग पुलिस आमजन एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि शराब का सेवन कर किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। होटल-ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग करने से बचें तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।रुद्रप्रयाग पुलिस स्पष्ट करती है कि जनपद में यातायात सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान निरन्तर जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने तथा आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

