
उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
देहरादून, 15 अक्टूबर। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर गुरुवार को जल वायु टावर्स की दुर्गा पूजा समिति एवं कल्चरल एसोसिएशन द्वारा कम्युनिटी कोर्टयार्ड में “शंखनाद से माँ का स्वागत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों ने एक साथ शंख बजाकर माँ दुर्गा का आह्वान किया। ढाकी की ढाक की थाप और घंटियों की मधुर ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।लाल-सफ़ेद पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सामूहिक शंखध्वनि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों, युवाओं और बुज़ुर्गों सहित बड़ी संख्या में निवासी इस आयोजन में शामिल हुए।दुर्गा पूजा समिति एवं कल्चरल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना और सोसाइटी में आपसी एकता व भाईचारे को मज़बूत करना है। यह पहल समावेशी समुदाय, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और महिलाओं की सहभागिता जैसे सतत विकास लक्ष्यों की भावना के भी अनुरूप है।अंत में सभी ने “जय माँ दुर्गा” के जयघोष के साथ माँ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


