
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
झारखंड के पोटका से JMM विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड कार्यालय में देर से पहुंचने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अनोखे अंदाज में नाराजगी जताई. उन्होंने मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर अधिकारियों के आने का इंतजार किया और देर से पहुंचे कुछ कर्मियों को माला पहनाकर व्यंग्यात्मक तरीके से ‘स्वागत’ किया.झारखंड के पोटका के JMM विधायक संजीव सरदार लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर अनोखे अंदाज में भड़के नजर आए. पोटका प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर विधायक संजीव सरदार खुद कुर्सी लगाकर घंटों बैठे और कहा कि आज देखते हैं कौन कब आता है दफ्तर में. उन्होंने पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

