
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
एमआईएम में आयोजित राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
उत्तरकाशी। खेल महाकुम्भ मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2026 के अन्तर्गत नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइबिंग प्रतियोगिता का शनिवार को मेडल व प्रमाणपत्र वितरण के साथ समापन हो गया है। प्रतियोगिता में अण्डर 14 बालक और बालिका वर्ग स्पीड क्लाइबिंग प्रतियोगिता में उत्तरकाशी का दबदबा रहा। अरमान ने प्रथम, अभिनव ने द्वितीय तथा कृष्णा उनियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया,जबकि बालिका वर्ग में दिवयांनी ने प्रथम, अनन्या ने दूसरा तथा सानिया ने तीसरा प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सभी उत्तरकाशी के विजय हुये।अण्डर 19 स्पीड क्लाइबिंग बालक वर्ग में पौड़ी गढ़वाल के साहिल गुसांई ने बाजी मारी जबकि उत्तरकाशी के अनमोल गुसांई ने दूसरा तथा उत्तरकाशी के ही यश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर उत्तरकाशी के प्रतिभागियों ने कब्जा किया जिसमें क्रमशः अनवेशा, पूजा एवं रेनू ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 20-25 महिला ओपन स्पीड क्लाइबिंग प्रतियोगिता में पौड़ी की निक्की ने प्रथम, उत्तरकाशी की ज्योति ने द्वितीय तथा उत्तरकाशी की पायल रावत तृतीय स्थान प्राप्त किया। उधर अण्डर 14 बालक वर्ग की लीड क्लाइबिंग प्रतियोगिता राहुल, साहिल, प्रांचल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, तीनों प्रतिभाग उत्तरकाशी के हैं। बालिका वर्ग लीड क्लाइबिंग में ऐश्वर्या ने प्रथम तनीशा ने द्वितीय तथा स्वाती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनो प्रतिभागी उत्तरकाशी के हैं। अण्डर 19 स्पीड क्लाइबिंग में अमन, अभिनव नेगी, दिब्यांशु ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में उत्तरकाशी के प्रतिभागी आरती, किरन एवं ऐश्वर्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय हासिल किया। 20-25 महिला ओपन लीड क्लाइबिंग प्रतियोगिता में पौड़ की सोनम तथा रानी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट भुपेन्द्र चौहान ने मेडल एवं प्रमाण देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होनें सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकमानायें देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने क्लाइंबिंग दीवार पर अपनी गति, शक्ति और मानसिक दृढ़ता का अदभुत प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा स्पीड क्लाइबिंग शारीरिक ताकत का नहीं है, बल्कि यह पलक झपकते ही सही निर्णय लेने और खुद को चुनौती देने की कला है। उन्होंने कहा कि आपकी यह जीत आपकी कड़ी मेहनत एवं अनुशासित अभ्यास और कभी न हार मानने वाली जज्बे का परिणाम है।इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी, विजय प्रताप, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, आदर्श पंत, संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, लोकेन्द्र नेगी, व्यायाम प्रशिक्षक सचिन रावत, शिवराज पंवार, सौरभ रौतेला, अभिषेक महता, पुरूफ्योलॉक, यश शर्मा, हीरा लाल, सना पालिवाल, सूर्य रावत, अंशुल गालटा आदि मौजूद थे।

