
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त निकाला
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति ने कपाट बंद करने के लिए सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर शुभ मुहूर्त निर्धारित के दिया है।शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर श्री 5 मंदिर समिति, गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त निकाला। समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बारे में निकले गए शुभ मुहूर्त के बारे में बताया किया आगामी 10 नवंबर 2026 को अन्नकूट पर्व के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा गांव पहुंचेगी, जहां शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। गंगोत्री धाम में हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। शीतकाल के आगमन के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम ठंडा होने और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ावों में कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व के वर्षों की भांति गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की दिव्य डोली अपने मायके मुखबा स्थित मंदिर में शीतकाल के लिए अगले छ: महीने तक विराजमान रहेगी। इस दौरान श्रद्धालु मुखबा में ही मा गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

