
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
अफीम की अवैध खेती के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त भी गिरफ्तार
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर आरोपियों की धर पकड़ कर रही है। अभियान के तहत मोरी पुलिस ने 535 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरप्तार किया है। जेबीटी किए गए चरस की कीमत एक लाख सात हजार आंकी गई है। अफीम की खेती के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त को गिरप्तार करने में सफल रही है।त्योहारी सीजन के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाते हुए नशे के अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की ओर से विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा की अगुवाई और थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोरी-पुरोला रोड पर पेटियांना जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK 16F 1068 से अवैध चरस का परिवहन कर रहे दो युवकों, पंकज कुमार एवं अभिषेक को गिरफ्तार किया। दोनों युवक देहरादून के निवासी बताए गए। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 535 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दूसरी ओर थाना मोरी पर माह मई 2026 में अवैध अफीम की खेती के संबंध में पंजीकृत दो अभियोगों मेंवांछित चल रहे दो अभियुक्तों पालेश्वर(46 वर्ष) एवं रत्ना(53 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम,दीपक रावत, थानाध्यक्ष मोरी, कानि अजय रमोला, बिशन,कवीन्द्र राणा, दीपक कठैत,मुख्य आरक्षी अब्बल सिंह आदि थे।गौरतलब है कि वर्ष 2026 में उत्तरकाशी पुलिस ने अब तक एनडीपीएस के तहत 28 मामलों में 37 नशा तस्करों को गिरफ्तार के ₹53.70 लाख मूल्य की 9.5 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 88.21 ग्राम स्मैक बरामद कर चुकी है। सके अतिरिक्त 4 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गयी है।

