
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
उत्तरकाशी। पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन में एनडीपीएस के मामलों की विवेचना में तकनीकी और कानूनी पहलुओं का बारीकी पालन करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया।गया। गोष्ठी में एसपी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई तथा पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की तथा त्योहारी सीजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर महत्वपूर्ण मार्गों पर बैरिकेडिंग कर आवश्यकतानुसार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने तथा व्यापार मंडल के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्था को सुचारु किया जाए। पटाखों की दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए फायर सर्विस जरूरी कदम उठाए।सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को नशा उन्मूलन के प्रति अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों व नशा तस्करों की प्रभावी निगरानी कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अम्ल में लाई जाए। सम्मेलन में सहायक निदेशक अभियोजन अरुण गौड़, डीजीसी श्री प्रवीन, एडीजीसी अखिलेश भट्ट व एडीजीसी श्रीमती पूनम ने उपस्थित विवेचकों को एनडीपीएस मामलों की विवेचना की गुणवत्ता, कानूनी प्रावधानों तथा विवेचना में आवश्यक सुधारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। अपराधों की मासिक समीक्षा करते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा गंभीर अपराधों की जांच में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तथ्यों की शुद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बल दिया गया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं भी सनी तथा अपने स्तर से निदान का भरोसा दिया। पुलिस अधीक्षक ने सितम्बर माह में अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट, सराहनीय एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से निर्वहन करने वाले 24 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सैनिक सम्मेलन में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार,निरीक्षक एसडीआरएफ जगदम्भा प्रसाद,प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी,थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत, एसएसआई बड़कोट रणवीर सिंह, रघुवीर सिंह थाना मोरी आदि रहे।

