
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले रवि टम्टा ने बिना किसी औपचारिक इंजीनियरिंग की डिग्री के एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार कर सबको हैरान कर दिया है. बीए (BA) पास रवि ने जानिए कैसे इतना बड़ा अविष्कार किया, इसकी पूरी कहानी बहुत प्रेरित करने वाली है.किताबों की डिग्रियां और बड़े-बड़े संस्थानों के सर्टिफिकेट ही सफलता की गारंटी नहीं होते, इस बात को उत्तराखंड के एक साधारण युवा ने साबित कर दिखाया है. अल्मोड़ा जिले के काफ्लिखान गांव के रहने वाले रवि टम्टा ने बिना किसी फॉर्मल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के, केवल इंटरनेट और अपने दम पर एक इलेक्ट्रिक ‘फ्लाइंग कार’ का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है.उनके इस सिंगल-सीटर वाहन ‘HAPIDA SKYNeX’ ने पिछले दिनों अपनी सफल टेस्ट फ्लाइट भी पूरी कर ली है. यह साबित करता है कि अगर कुछ सीखने का जज्बा हो, तो क्लासरूम की चारदीवारी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आती.

