
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
मुख्यमंत्री ने जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, सर्वाधिक प्रतिभागी पंजीकरण में जनपद ने हासिल की बड़ी उपलब्धि**
खेल महाकुंभ 2026 के तहत प्रतिभागियों के पंजीकरण में रुद्रप्रयाग जनपद ने पूरे उत्तराखंड में दूसरा स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नवंबर को देहरादून स्थित युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निदेशालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी रुद्रप्रयाग वरद जोशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।जनपद को मिली इस उपलब्धि के पीछे जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन, समयबद्ध कार्ययोजना, प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग के साथ ही युवाओं एवं खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। युवा कल्याण, शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यालयों-महाविद्यालयों, शारीरिक शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों तथा विकासखंड स्तर पर कार्यरत कार्मिकों ने भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया।खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक पंजीकरण एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया था। सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप रुद्रप्रयाग ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है।फोटो कैप्शन: खेल महाकुंभ 2026 में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते मुख्यमंत्री।

