
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में मुख्य बाजार स्थित प्रतिष्ठित व्यवसायी इंदर कम्युनिकेशन के व्यवहार कुशल प्रवंधक विपुल रावत द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्योहारी के सीजन में मनाओं त्योहार अपने बाजार थीम पर लक्की ड्रा के तहत पहला इलाम स्कूटी रखा गया है।इंदर कम्युनिकेशन के प्रवंधक विपुल रावत द्वारा यहां एक ही स्थान पर स्कूटी से लेकर मोबाइल, फर्नीचर तथा इलेक्ट्रॉनिक के सभी प्रकार के उपकरण सेना की कैंटीन से भी सस्ते दामों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराऐ जा रहे हैं। विपुल रावत ने विगत वर्ष से नगर क्षेत्र में व्यवसाय करने का नया तरीका अपनाया हुआ है। इससे उन्हें जहां लाभ हुआ है वहीं लक्की ड्रा में भाग लेने वालों को भी टिकाऊ व आकर्षक स्कूटी, 43 इंच की एल. ई. डी. तथा तीसरा पुरस्कार अलमीरा प्राप्त हुई है।इस वर्ष भी उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर खुलने वाली लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार स्कूटी, दूसरा पुरस्कार 43 इंच की एल. ई. डी. तथा तीसरा पुरस्कार अलमीरा रखा गया है। इसके अलावा दस सांत्वना पुरस्कार पुरस्कार भी रखे गये हैं। विपुल रावत ने बताया कि उनके संस्थान में सभी प्रकार के घरेलू उपयोग के उपकरण कैंटीन से भी ज्यादा सस्ते दामों पर उपलब्ध कराऐ जाते हैं। इस बार भी लक्की ड्रा विधायक अनिल नौटियाल की मौजूदगी में खोला जाएगा।

